फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water quality of Dal Lake, Dhanchau will be tested

Chamba News: जांची जाएगी डल झील, धन्छौ के पानी की गुणवत्ता

Wed, 28 Aug 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Water quality of Dal Lake, Dhanchau will be tested
चंबा। पवित्र डलझील, कमलकुंड और धन्छौ के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तीन सैंपल भरे हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान काफी संख्या में लंगर, अस्थायी दुकानें और लोगों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में पानी की गुणवत्ता पर कोई बुरा असर तो नहीं पड़ रहा है, इसको लेकर प्रदषिण नियंत्रण बोर्ड जांच करने में जुट गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु तीनों स्थानों से पानी अपने घर के लिए लेकर जाते हैं। पीने के लिए भी इस पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यात्रा के दौरान लंगर, अस्थायी दुकानों के साथ हजारों लोगों की आवाजाही से प्रदूषण भी फैल रहा है। ऐसे में पानी की गुणवत्ता जांचना भी आवश्यक है।
विज्ञापन


पानी के सैंपल लेने के साथ बोर्ड की टीम ने मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर छह दुकानदारों को 3000 रुपये जुर्माना किया है। टीम ने सहायक अभियंता राहुल शर्मा की अगुवाई में गौरीकुंड और डलझील सहित अन्य पड़ावों में अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। छह दुकानों में प्रतिबंधित और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने छह दुकानदारों के चालान काटे और तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने डलझील से हड़सर तक विभिन्न पड़ाव पर लगीं अस्थायी दुकानों और लंगर स्थानों का निरीक्षण भी किया। कूड़े के निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि डलझील, कमलकुंड और धन्छौ में पानी के सैंपल भरे गए हैं। लैब में पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर छह दुकानदारों को 3000 रुपये जुर्माना किया गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed