फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis in Rinda's contract for five days

रिंडा के ठेड़ी में पांच दिन से जल संकट

Tue, 18 May 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Rinda's contract for five days
ज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत रिंडा के ठेड़ी गांव में पांच दिन से जल संकट बना हुआ है। इसके चलते एक दर्जन परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, पंचायत प्रतिनिधि समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। गांव में रहने वाले परिवारों को पीने का पानी लाने के लिए डेढ़ किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोत का रुख करना पड़ रहा है। पीने के लिए ग्रामीण जैसे-तैसे पानी का जुगाड़ कर रहे हैं लेकिन, मवेशियों और अन्य जरूरतों के लिए पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि ठेड़ी गांव में पांच दिन से पानी की किल्लत चल रही है। इसके चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं। विभाग के फीटर को जब समस्या बताने की कोशिश की जाती है तो उसका फोन स्विच ऑफ आता है। वहीं, समस्या के बारे में विभाग के अधिशासी अभियंता को भी सूचित किया जा चुका है लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जलशक्ति विभाग केे अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed