फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis in chamba due to line brokege

जनसाली, हटनाला और चौंतड़ा वार्ड में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Thu, 05 Nov 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
water crisis in chamba due to line brokege
चंबा। शहर के कई वार्डों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसकी वजह यह है कि भूरि सिंह स्टोरेज टैंक की पाइपलाइन टूट गई है। इस कारण शहर के जनसाली, हटनाला और चौंतड़ा वार्ड के सात हजार उपभोक्ताओं के घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

सूही-मलूण मार्ग निर्माण कार्य के चलते बुुुधवार देर रात भूस्खलन होने से भूरि सिंह स्टोरेज टैंक से आगे छह इंच की पेयजल लाइनों के टूट गई है। वहीं, पेयजल लाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद जलशक्ति विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। वहीं, लोनिवि भी उक्त स्थान पर कंकरीट का डंगा लगवाकर समस्या का निदान करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्रामीणों की सड़क निर्माण संबंधी मांग को पूरा करते हुए सूही से मलूणा के लिए सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कार्य के दौरान बार-बार पेयजल लाइनों के टूटने से शहर में पेयजल संकट गहरा जाता है। बुधवार देर रात को यहां होने वाले भारी-भरकम भूस्खलन से शहर के जनसाली, हटनाला और चौंतडा वार्डों के लिए बिछाई गई पेयजल लाइनें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन टूटने से क्षेत्र के आपूर्ति बाधित हो गई है। इस वजह से हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जलशक्ति विभाग और लोनिवि को इसकी जानकारी मिलते लाइनों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त स्थान पर कंकरीट का डंगा लगवाने का निर्णय लिया है।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूही-मलूणा सड़क निर्माण के चलते गिरने वाले मलबे से लाइनें टूटी है। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी जल्द टूटी लाइनों को सुचारु करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

इनसेट
लोनिवि के सहायक अभियंता चंद्रमोहन ने बताया कि सूही-मलूणा सड़क के निर्माण के चलते एक स्थान पर होने वाले भूस्खलन की जगह पर कंकरीट का डंगा लगवाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा मिक्स्चर भी मंगवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed