फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis deepens in three wards of Chamba city

Chamba News: चंबा शहर के तीन वार्डों में गहराया जलसंकट

Sat, 08 Apr 2023 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Apr 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in three wards of Chamba city
चंबा। चंबा शहर के तीन वार्डों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार शाम तक इन वार्डों में पानी की आपूर्ति होने की उम्मीद जातई जा रही है। शुक्रवार शाम को सरोथा नाला में भूस्खलन होने से शहर को पीने के पानी की सप्लाई देने वाली दस इंच मोटी पेयजल लाइन टूट गई थी जो खबर लिखे जाने तक दुरूस्त नहीं हो पाई थी। हालांकि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी टूटी पेयजल लाइन को जोड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी हो रही है। यह पेयजल लाइन तीसरी बार टूटी है। अब विभाग इस पेयजल लाइन को दूसरी जगह से निकालने की योजना बना रहा है जिसको लेकर समय लग सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के हटनाला, चौगान और जनसाली वार्ड के लोगों को इसी पेयजल लाइन से पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है लेकिन शुक्रवार शाम को भूस्खलन की चपेट में आने से पाइपलाइन टूट गई। इसके चलते शनिवार सुबह और शाम के समय इन वार्डों के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं दी जा सकी। लोगों को पीने के लिए पानी दूसरे वार्डों से लाना पड़ा। वहीं कई लोगों ने प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने के लिए पानी ढोया। इतना ही नहीं घर के अन्य जरूरी कार्य करने के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। इसकी वजह से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग जलशक्ति विभाग से मांग कर रहे हैं कि जल्द पानी की सप्लाई बहाल की जाए।
विज्ञापन

टूटी पेयजल लाइन को जोड़ने का कार्य चला हुआ है। रविवार को शहरवासियों को पानी की आपूर्ति करवा दी जाएगी। विभागीय कर्मचारी अपनी तरफ से कार्य को जल्द करने में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। -दीक्षित कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जलशक्ति विभाग चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed