फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water carrier regular edication chamba

14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अंशकालीन जलवाहकों को लोहड़ी का तोहफा

Sat, 04 Jan 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
water carrier regular edication chamba
चंबा। 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अंशकालिक जलवाहकों को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित कर लोहड़ी पर्व का तोहफा दिया गया है। यह वह कर्मचारी है जो कि 31 मार्च 2019 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से निर्धारित समयावधि के भीतर ज्वाइन करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

समयानुसार ज्वाइनिंग न देने वाले पदोन्नत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। जानकारी के अनुसार लेओ प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रेम देई को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुर्थी, सिढ़कुंड स्कूल में तैनात प्रकाश चंद को सीसे मोरठू, संधी स्कूल में तैनात बिमला देवी को सीसे चूहन, गैला में तैनात आशा देवी को रैला, जडेरा में तैनात बिंता देवी को पज्जा, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में तैनात मोहिंद्र कौर को मिडल स्कूल जुलाहकड़ी, साहो स्कूल में तैनात कौशल्या देवी को हिमगिरी, द्रम्मनाला में तैनात सूती देवी को गोला, बीईईओ कार्यालय चंबा में तैनात अनीता कुमारी को सीसे धुलाड़ा, सेंचूनाला में तैनात धनीराम को राजकीय महाविद्यालय भरमौर और प्राइमरी स्कूल कसाकड़ा में तैनात इंदुबाला को सीसे चूहन में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 अंशकालिक जलवाहकों को नियमितीकरण का तोहफा मिलना है। मगर विभाग में रिक्त पदों की कमी होने के चलते शेष पांच कर्मियों को इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे पद खाली होंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 15 दिनों के भीतर पदोन्नति के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने अंशकालिक जलवाहकों को ज्वाइनिंग देनी होगी। इसके साथ ही जानकारी कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed