फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voting invitation cards will be given along with ration in depots

Chamba News: डिपुओं में राशन के साथ दिए जाएंगे मतदान आमंत्रण पत्र

Tue, 07 May 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Voting invitation cards will be given along with ration in depots
चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रशासन की अनूठी पहल
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को किया जाएगा जागरूक
मुकेश रेपस्वाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को किया लांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और अनूठी पहल की है। अब उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर भी दिए जाएंगे। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को लांच किया है। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम अरुण शर्मा और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अब जिले में स्थित 500 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों पर राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को आमंत्रण पत्र और पोस्टर दिए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों से सभी काम छोड़कर एक जून को मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के दिन लोग पहचान पत्र के रूप में अपने साथ 12 प्रकार के विभिन्न पहचान पत्र ला सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, एनपीआर- आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटो युक्त पासबुक आदि शामिल हैं। चंबा में रोजाना विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed