फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voltage problem in six villages of Saluni since last five months

Chamba News: सलूणी के छह गांवों में पांच माह से वोल्टेज की समस्या

Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Voltage problem in six villages of Saluni since last five months
सलूणी के छह गांवों में पांच माह से वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन

वोल्टेज कम होने और बढ़ने से जल रहे बिजली उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल के गांव शेल, सेरु, कंडरी, बरनाल, झरोता और तालुंच के लोगों को पांच माह से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की कम या अधिक वोल्टेज की समस्या की वजह से आए दिन पंखा, कूलर, टेलीविजन समेत कई तरह के उपकरण जल रहे हैं या खराब हो रहे हैं। बताया कि बीते छह माह पूर्व क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद से ये समस्या बरकरार है। कम वोल्टेज के कारण बिजली संचालित उपकरण भी महज शोपीस बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों रमेश कुमार, राजेश, विपन, मुकेश, चिनालू राम, भारतूराम, मनोज कुमार, विक्रमाजीत आदि का कहना है कि क्षेत्र में पांच माह से चली आ रही समस्या का समाधान करवाने में विद्युत बोर्ड प्रबंधन फिसड्डी साबित हो रहा है। बिजली बोर्ड समस्या को दूर नहीं करता तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

डलहौजी विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। इससे लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed