{"_id":"609567168ebc3ec35d0558e6","slug":"violation-of-corona-rules-at-chamba-bus-stand-social-distancing-in-buses-passengers-reaching-without-mask-bus-stand-chamba-news-chamba-news-sml3696342150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा बस स्टैंड में कोरोना नियमों की अवहेलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा बस स्टैंड में कोरोना नियमों की अवहेलना
विज्ञापन
चंबा। जिला में प्रशासन ने जहां कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया है तो वहीं, न्यू बस स्टैंड चंबा में लोग बेलगाम हैं। एक तरफ जहां यात्री बिना मास्क पहने बस स्टैंड में घूम रहे हैं तो वहीं बसों में बैठे यात्री दो गज दूरी नियम की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि निगरानी के लिए अध्यापकों की टीम यहां तैनात की गई है लेकिन बस स्टैंड में नहीं दिख रही है। बहरहाल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खतरा कम नहीं हो रहा है। सरकार ने एचआरटीसी बसों को पचास फीसदी क्षमता के साथ दौड़ाने के आदेश दिए हैं। लेकिन सरकार के इन निर्देशों की अवहेलना करने में एचआरटीसी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। एक सीट में दो से तीन लोग सफर कर रहे हैं। चालक व परिचालकों द्वारा भी कोई शिंकजा नहीं कसा जा रहा है। बहरहाल, कोरोना की चेन का टूटना ऐसे स्थिति में संभव नहीं दिख रहा है। लोग जहां बिना मास्क घूम रहे है तो वहीं कुछ लोग सही ढंग से मास्क भी नहीं पहन रहे हैं।
गौरतलब है कि जिला में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1200 के पार हो गया है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना सौ से अधिक मामले आ रहे हैं। सरकार के निर्देशों के बाद शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू भी लागू हो गया लेकिन बस स्टैंड में यात्री कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों में निगरानी के लिए सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। नियमों की अनुपालना न करने पर कार्रवाई का प्रावधान है।