Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers are angry due to change in bus timetable

Chamba News: बस की समयसारिणी में बदलाव से ग्रामीणों में रोष

Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to change in bus timetable
बस की समयसारिणी में बदलाव से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

भंजराडू-बैरागढ़-शिमला रूट की बस के समय में किया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। भंजराडू-बैरागढ़-शिमला रूट पर जाने वाली बस के समय में बदलाव होने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने बस की समयसारिणी को पहले की तरह ही जारी रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले यह बस शाम 4:45 बजे भंजराडू से चलकर 5:30 बजे नकरोड़ पहुंचती थी, लेकिन अब इसका समय बदलकर 4:55 बजे कर दिया है। यह बस 5:45 बजे नकरोड़ पहुंच रही है।


इसके अलावा बनीखेत पहुंचने का समय रात 8:30 बजे से बढ़ाकर 9:30 बजे कर दिया है। इसके कारण पठानकोट जाने वाली बस लोगों से छूट जाती है। इससे कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। नई समयसारिणी का सबसे ज्यादा असर नकरोड़ और आसपास की सात पंचायतों के लोगों पर पड़ा है। ग्राम पंचायत लेसूई, भराड़ा, टिकरीगढ़, बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू और देहरा के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों प्यारदीन, अशरफ खान, योगराज, सुरेश कुमार, हंसराज, दिनेश, सुरेंद्र और जावेद खान ने प्रशासन और परिवहन निगम से मांग की है कि बस को पुरानी समयसारिणी के मुताबिक ही चलाया जाए। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया है। समयसारिणी को सही करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed