फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Video of illegal felling goes viral, department active

Chamba News: अवैध कटान का वीडियो वायरल, विभाग सक्रिय

Sun, 12 Jan 2025 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Video of illegal felling goes viral, department active
चंबा। सोशल मीडिया में मसरूंड रेंज के माणी जंगल का एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम जांच के लिए उस स्थान पर पहुंची। यहां कोई भी देवदार का पेड़ कटा हुआ नहीं मिला। जब विभाग की टीम ने इस वीडियो की गहनता से जांच की तो पता चला कि वीडियो में जो पेड़ काटा गया है, वह निजी भूमि में काटा है। इस पेड़ को काटने के लिए संबंधित व्यक्ति ने वन विभाग से अनुमति भी ली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने और गहनता में जांच शुरू की तो इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति के घर पर 24 स्लीपर बरामद हुए। जब उन स्लीपरों को लेकर व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उन्हें टीडी के तहत पेड़ से इमारती लकड़ी निकालने की अनुमति मिली थी। उसी अनुमति के आधार पर उन्होंने सूखे पेड़ को काटकर यह इमारती लकड़ी काटी है, जो अपने घर के निर्माण के लिए रखी है। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार स्वयं इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि टीडी की स्वीकृति को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, वह वीडियो निजी भूमि से काटे गए पेड़ों का बनाया गया है। इसको लेकर विभाग के पास रिकॉर्ड भी उपलब्ध है।

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed