{"_id":"645d2235e888a3b3550de197","slug":"vehicles-will-not-run-for-five-days-from-samot-bazar-to-samot-school-chamba-news-c-19-1-149466-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समोट बाजार से समोट स्कूल तक पांच दिन नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समोट बाजार से समोट स्कूल तक पांच दिन नहीं चलेंगे वाहन
Thu, 11 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। समोट बाजार से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट तक 11 से 15 मई तक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा रहेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग की दशा को सुधारने के लिए कार्य करवाया जाएगा। लिहाजा, विभाग ने भटियात प्रशासन से मिलकर पांच दिन तक मार्ग वाहनों के लिए बंद रखने का आह्वान किया। इसके तहत भटियात के उपमंडलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश आपातकालीन वाहनों की आवाजाही पर लागू नहीं होंगे।
गौरतलब है कि समोट बाजार से लेकर समोट स्कूल तक मार्ग की हालत खस्ता है। कई बार मार्ग की दशा को सुधारे जाने को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए। बावजूद इसके वाहनों की निरंतर आवाजाही की वजह से हर बार कार्य प्रभावित हो रहा है। उपमंडलाधिकारी नागरिक भटियात पारस अग्रवाल ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि मार्ग पर आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और मरीजों को लेकर जाने वाले निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी।