{"_id":"6a53d3492a6fdfda6f03a771","slug":"vehicles-stopped-for-eight-hours-on-the-khairi-brangal-chouhra-road-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189679-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क पर आठ घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क पर आठ घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये
Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरी थी बड़ी चट्टान, वाहनों में ही कटी लोगों की रात
मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर लग गई थीं वाहनों की कतारें
परेशान रहे यात्री, पीडब्ल्यूडी ने दोनों ओर से मशीनें लगाकर खोला मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क आठ घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुई। बीती शनिवार शाम को सात बजे को ब्रंगाल के पास चट्टान गिरने से यातायात बाधित हो गया था। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। वाहन चालक और यात्री काफी परेशान हुए। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से जेसीबी मशीनें लगाईं। रविवार तड़के तीन बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गया। यात्रियों को आठ घंटे तक वाहनों में बैठकर ही मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। सुंड़ला, तेलका, सलूणी, तीसा और कोटी की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क पर गिरी चट्टान काफी बड़ी थी जिसे जेसीबी से हटा पाना नामुमकिन था। इसलिए उसे ब्रेकर के जरिये पहले तोड़ा गया, फिर हटाया गया। विभाग की टीम रात भर मार्ग बहाल करने में डटी रही। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि वह स्वयं पूरी रात मौके पर मौजूद रहे ताकि अन्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे। बरसात के मौसम में संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं।
--