फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles started running on Khadramukh-Holi road after two days

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर दो दिन बाद दौड़ने लगे वाहन

Thu, 29 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on Khadramukh-Holi road after two days
चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग पर ढांक से नीचे रावी में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक।संवाद
होली (चंबा)। सुहागा के समीप बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग वीरवार सुबह करीब छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यह मार्ग दो दिन पहले भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मार्ग से मलबा हटाकर इसे बहाल किया। अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह इस मार्ग पर भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन के दौरान एक टिपर भी सड़क धंसने से फंस गया था। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। बुधवार को पूरा दिन मार्ग बहाली और टिपर को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयास करता रहा, मगर विभागीय प्रयास सफल नहीं हो पाए। ऐसे में निजी परियोजना का टिपर बुधवार देर रात को रावी नदी के तट पर जा गिरा। इसके बाद विभागीय मशीनरी ने वीरवार को मलबे को हटाया और मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मार्ग मार्च और अप्रैल में सुहागा के समीप भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। यहां भूस्खलन का खतरा हर समय रहता है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अजय सिंह, सुरजीत कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि होली के लिए यही एक मात्र मुख्य मार्ग है। बताया कि मार्ग बंद होने के कारण जिला मुख्यालय से क्षेत्र का संपर्क कट जाता है। उन्होंने लोक निर्माण से मांग की है कि इस मार्ग पर भूस्खलन को रोकने के लिए प्रयास किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है। कहा कि सड़क धंसने से एक टिपर भी फंसा हुआ था। वह रावी में जा गिरा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed