फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle owners came out in support of businessmen for parking

पार्किंग के लिए कारोबारियों के समर्थन में उतरे वाहन मालिक

Mon, 13 Dec 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners came out in support of businessmen for parking
पार्किंग अभाव के कारण शहर में सड़क किनारे खड़े वाहन। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में पार्किंग की कमी से जहां कारोबारियों ने चुनाव बहिष्कार की रणनीति बनाई है तो वहीं, कारोबारियों की इस मांग का गाड़ी मालिकों ने भी भरपूर समर्थन किया है। गाड़ी मालिकों की मानें तो शहर में इन दिनों वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुलिस का चालान काटना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

लोगों को खरीदारी करने के साथ उन्हें चालान भी थमाए जा रहे हैं। 15 साल से चंबा में पार्किंग की मांग उठाई जा रही है। करीब पांच वर्षों से पार्किंग की कमी सबसे ज्यादा खलने लगी है। कारोबारियों के समर्थन में आए गाड़ी मालिकों ने कहा कि शहर में पार्किंग का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

वाहन पार्क करने में दिक्कत : सुशील
गाड़ी मालिक सुशील कुमार का कहना है कि शहर में पार्किंग की कमी है। इससे वाहन पार्क करने के लिए काफी दिक्कत हो रही है। पार्किंग का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन ज्यादा, पार्किंग नहीं : बृजेंद्र सिंह
बृजेंद्र सिंह का कहना है कि शहर में वर्तमान में दो पार्किंग स्थल है। लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते यह पार्किंग नाकाफी हैं। नई पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।
लोगों के कट रहे चालान : यासिफ
यासिफ खान का कहना है कि शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस ऑनलाइन चालान कर रही है। लेकिन इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। खरीदारी के साथ उन्हें चालान भी भुगतना पड़ रहा है।
पार्किंग की हो व्यवस्था: डिंपल
डिंपल कुमार का कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है लेकिन, चंबा ही एक ऐसा शहर है जहां, अभी तक पार्किंग की सौगात नहीं मिली है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

एसडीएम नवीन तनवर ने कहा कि पार्किंग का निर्माण कार्य चला हुआ है। पूर्व में संबंधित विभाग को ठेकेदार को पार्किंग का निर्माण कार्य तेज गति से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि सात माह में कार्य पूरा करने की ठेकेदार ने बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed