फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vegetable vendors will now get a price list on WhatsApp

सब्जी विक्रेताओं को अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी दाम सूची

Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors will now get a price list on WhatsApp
चंबा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग शहर के सब्जी विक्रेताओं को अब हर दिन सुबह के समय दाम सूची भेजेगा। इस सूची को सब्जी विक्रेता को अपनी दुकान के बाहर लगाना होगा। अगर कोई सब्जी विक्रेता ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं के मोबाइल नंबर भी लिए गए, जिससे उन्हें भावों के बारे में अवगत करवाया जा सके। गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू के बीच सब्जी विक्रेता मनमर्जी से दाम वसूल रहे हैं। इसी को लेकर विभाग ने करीब तीन दिन पहले चालान भी काटे हैं लेकिन, इसके बावजूद सब्जी विक्रेता दाम की सूची को दुकानों में नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब व्हाट्सएप के जरिये सब्जी विक्रेताओं को दाम की सूची भेजने का निर्णय लिया है। उसके बाद टीम दुकानों का निरीक्षण करेगी और अगर किसी दुकान में सूची लगाई हुई नहीं पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि निरीक्षण कर सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कर्फ्यू ढील से पहले सब्जी विक्रेताओं को सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed