फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Undated soft drinking water being sold to tourists in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में सैलानियों को बेचे जा रहे बिना तारीख वाले शीतल पेयजल पदार्थ

Wed, 05 Jun 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Undated soft drinking water being sold to tourists in Khajjiar
चंबा के ख​ज्जियार में तारीख  मिटाकर बिक रहा जूस।संवाद
डलहौजी (खज्जियार)। पर्यटन स्थल खज्जियार में सैलानियों की सेहत को दांव पर रखकर शीतल पेय पदार्थ बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन पदार्थों में न तो उस पदार्थ के बनाने की तिथि अंकित होती है और न ही उसके खत्म होने की तारीख लिखी होती है। इसके चलते सैलानी इस बात को लेकर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं। खज्जियार में घूमने पहुंचे अमृतसर के सैलानियों ने डलहौजी पहुंचने के बाद इस कारगुजारी को साझा किया। उन्होंने अपने फोन से पेयजल पदार्थ की फोटो भी दिखाई। इसके ऊपर कोई भी डेट नहीं लिखी गई थी। इतना ही नहीं, जो पेयजल पदार्थ पूरे प्रदेश भर में 20 रुपये में बिकता है, उसके खज्जियार में सैलानियों से 30 रुपये वसूले जा रहे हैं।
अमृतसर के सैलानी विक्की और राजा सिंह ने बताया कि झील मैदान के साथ ही खाने के जो वाहन लगाए गए हैं, वहां सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इससे भी खज्जियार में गंदगी फैल रही है। इसको लेकर सरकार और प्रशासन को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। गर्मी के मौसम में हजारों की संख्या में देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए खज्जियार पहुंचते हैं। ऐसे में इस प्रकार के शीतल पेय पदार्थ खाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ पर्यटन को भी इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जिला प्रशासन को इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कदम उठाने चाहिए। --
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही खज्जियार में बिकने वाले शीतल पेय पदार्थों की जांच की जाएगी। साथ खाद्य पदार्थों के स्टॉलों में सफाई व्यवस्था को भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed