फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crisis over meals for 6,000 children across 81 schools in Tisa.

Chamba News: तीसा के 81 स्कूलों में छह हजार बच्चों के भोजन पर संकट

Thu, 03 Sep 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Crisis over meals for 6,000 children across 81 schools in Tisa.
चुराह (चंबा)। शिक्षा खंड तीसा के 81 प्राथमिक विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के संचालन के लिए एलपीजी गैस सिलिंडर की उपलब्धता की समस्या सामने आई है। गैस एजेंसी ने बिना पूर्व बुकिंग विद्यालयों को सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इससे करीब छह हजार विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दुनी शर्मा ने बताया कि पहले गैस एजेंसी से विद्यालयों को बिना बुकिंग सिलिंडर मिल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सिलिंडर बुक करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है, जबकि अधिकांश विद्यालय प्रभारियों और शिक्षकों के नंबर पहले से उनके घरेलू गैस कनेक्शन से जुड़े हैं। ऐसे में विद्यालय के नाम से नियमित बुकिंग करवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों में समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। संघ ने विद्यार्थी हित में उपमंडलाधिकारी चुराह से हस्तक्षेप कर संबंधित गैस एजेंसी को पूर्व की भांति विद्यालयों को नियमित रूप से बिना पूर्व बुकिंग सिलिंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश देने की मांग की है।


प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से उन्हें इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन को आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल सप्लाई विभाग को अग्रेषित किया जाएगा और विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा, ताकि मामले का उचित समाधान किया जा सके। -राजेश कुमार जरियाल, उपमंडलाधिकारी चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed