{"_id":"6a985926cb22b9ef920817a0","slug":"promotion-of-natural-farming-in-pangi-apple-cartons-to-be-available-at-a-50-subsidy-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195332-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेंगे एप्पल कार्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेंगे एप्पल कार्टन
Thu, 03 Sep 2026 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी में कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती और रसायनमुक्त सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पंजीकृत किसानों और बागवानों को 50 फीसदी सब्सिडी पर यूनिवर्सल एप्पल कार्टन उपलब्ध करवाने की पहल शुरू की है।
विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग पांगी नरेश कुमार नायक ने बताया कि 15 सितंबर के बाद प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत किसानों को 20 और 10 किलोग्राम क्षमता वाले कार्टन 50 फीसदी सब्सिडी पर दिए जाएंगे।
योजना का लाभ केवल विभाग में पंजीकृत किसानों को मिलेगा। इससे सेब की पैकेजिंग लागत कम होने के साथ प्राकृतिक तरीके से तैयार सेब की पैकिंग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों और बागवानों को योजना का लाभ लेने के लिए समय रहते नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करना होगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर पांगी को रसायनमुक्त कृषि के मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।