फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two years half km road covered

दो वर्ष में मात्र आधा किलोमीटर सड़क बनी

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ होली (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ होली (चंबा)। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र होली में स्वीकृत चन्हौता से जुआं सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष से लटका पड़ा है। गांवों के पैदल रास्ते की बदहाली को देखते हुए यहां पर ढाई किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण को दो वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी। लेकिन अभी महज आधा किलोमीटर सड़क ही बन पाई है।

विज्ञापन


 लोनिवि की लापरवाही का खमियाजा जुआं गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोनिवि ने भी इस सड़क के कार्य की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही संबंधित ठेकेदार पर कार्य में देरी करने पर कोई कार्रवाई की। अब देखना यह है कि लोनिवि दो वर्ष से लटके सड़क निर्माण कार्य को लेकर संबंधित ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन


गत वर्ष जुआं गांव के लिए बने पैदल मार्ग से आ रही एक स्कूली छात्रा पहाड़ी से गिर कर असमय काल का ग्रास बन गई थी। अभी हाल ही में लोनिवि का एक कर्मी भी बदहाल पैदल मार्ग में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है। चन्हौता पंचायत प्रधान रत्ना देवी व राकेेश जरियाल, सुभाष, रविंद्र, मनोज कुमार, भवानी शर्मा, सुशील कुमार सहित अन्य ने बताया कि जुंआ गांव के लोग कई पीढ़ियों से सड़क मार्ग की सुविधा को तरस रहे हैं। लेकिन सड़क मार्ग का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ शाम ढलने के बाद जुआं गांव के लिए पैदल जाना खतरे से खाली नहीं है। जुआं गांव के लोगों ने लोनिवि से मांग की है कि शीघ्र चन्हौता-जुआं गांव के लिए बन रहे सड़क मार्ग का कार्य पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ लोनिवि गरोला के धीमान ने बताया कि चन्हौता से जुआं सड़क निर्माण कार्य जिस ठेकेदार ने लिया है उसे लेबर संबंधी समस्या पेश आ रही थी। इस समस्या का निदान हो चुका है। शीघ्र ही चन्हौता से जुआं सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed