{"_id":"65ce454fd91f98f5130a422a","slug":"two-people-died-under-bhatiyat-vis-area-bodies-handed-over-to-relatives-after-post-mortem-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118515-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात विस क्षेत्र के तहत दो लोगों की मौत, पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात विस क्षेत्र के तहत दो लोगों की मौत, पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे शव
Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात में दो जगह पैर फिसलकर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।
सिहुंता परिक्षेत्र में सुबह की सैर करने घर से निकला व्यक्ति पैर फिसलने से खाई में गिर गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राज कुमार पुत्र कर्म चंद ग्राम पंचायत टिकरी के रूप में हुई है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। राज कुमार वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे घर से बाहर टहलने निकले थे। पैर फिसलने टिकरी खड्ड में जा गिरे। परिजनों ने उनकी तलाश की तो खड्ड में बेसुध अवस्था में मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। टिकरी पंचायत प्रधान सोनू देवी ने बताया कि मृतक निर्धन परिवार से संबंध रखता है। दिहाड़ी लगाकर ही वे अपने परिवार का भरणपोषण करता था। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता देने की मांग की है।
दूसरे मामले में भागी राम निवासी टिप्पा डाकघर रायपुर तहसील भटियात का शव घर से कुछ दूर मिला है। भागी राम सुबह कहीं चले गए थे। इस बारे पुलिस थाना चुवाड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। देर शाम को भागी राम का शव घर से ही कुछ दूर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पांव फिसल कर खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।