{"_id":"68b1e29e86307b623e063d15","slug":"two-houses-collapsed-in-parota-village-families-saved-their-lives-by-running-away-chamba-news-c-88-1-ssml1004-159369-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: परोटा गांव में दो मकान जमींदोज, परिवारों ने भाग कर बचाई जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: परोटा गांव में दो मकान जमींदोज, परिवारों ने भाग कर बचाई जानें
Fri, 29 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। जिला मुख्यालय के साथ लगती टपूण पंचायत के परोटा गांव में दो मकान वीरवार रात को जमींदोज हो गए। मकान ढहने से पहले प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई और पड़ोसियों के घरों में शरण ली। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों के घरों का जायजा लेकर पटवारी को सूचित किया। पंचायत प्रधान निर्मल कुमार ने बताया कि मदन कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
घटना के समय मदन कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चे घर में थे, जैसे ही उन्हें मकान हिलने का आभास हुआ तो वे बाहर निकल आए। वहीं, चुहडू राम का मकान भी ढह गया है। उन्होंने पत्नी और दो बच्चों के साथ तुरंत बाहर निकल कर जान बचाई। दोनों परिवार बीपीएल श्रेणी से हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि गांव के रास्तों का नामोनिशान मिट गया है। ग्रामीण राशन लेने के लिए भी दलदल भरे रास्ते से होकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।