फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two groups clashed with knives and sticks in Bhajotra.

Chamba News: भजोत्रा में दो गुटों के बीच चले चाकू और डंडे

Fri, 20 Feb 2026 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with knives and sticks in Bhajotra.
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत भजोत्रा के तहत रणहोटी क्षेत्र में दो गुटों के बीच चाकू और डंडाें से झड़प होने का मामला सामने आया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिंदर उसके भाई कुलदीप निवासी गांव रणहोटी ने बताया कि वे चाऊमीन खाने के लिए एक दुकान पर गए और बेंच पर बैठे ही थे। इतने में सामने स्थित ढाबे के पास दुकान चलाने वाले सोनू कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान सोनू ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने अपने बचाव में चाकू पकड़ कर तोड़ दिया, लेकिन इस झड़प में उन्हें चोटें आईं। इसके बाद दोनों भाई शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस चौकी तेलका पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष सोनू कुमार का कहना है कि महिंदर और कुलदीप डंडे लेकर उसकी दुकान पर उसे मारने के इरादे से आए थे और उस पर डंडों से हमला किया। सोनू के अनुसार उसने आत्मरक्षा में चाकू उठाया। तेलका पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed