{"_id":"6ae4d43f422ba7d47907da10","slug":"kp-boys-defeated-black-cobra-by-21-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201530-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: केपी बॉयज ने ब्लैक कोबरा को 21 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: केपी बॉयज ने ब्लैक कोबरा को 21 रन से दी शिकस्त
Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में केपी बॉयज ने ब्लैक कोबरा को 21 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केपी बॉयज ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम की ओर से रिकी, अशोक, रवि और विकेश ने उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि अतिरिक्त रनों के रूप में 18 रन मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक कोबरा की टीम 94 रन पर सिमट गई। केपी बॉयज की ओर से सुलभ, राहुल, पिंटू और पंकज ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि दूसरे मुकाबले में व्हाइट टाइगर ने न्यू खलानी इलेवन को एक विकेट से पराजित किया। संवाद