{"_id":"6ae4d459bbd9c7639c0442e2","slug":"farmers-engaged-in-pea-sowing-hopeful-for-a-better-yield-chamba-news-c-88-1-cmb1002-201511-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मटर की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मटर की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद
Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर, भनौता और चनेड़ पंचायतों में खेत तैयार करने का काम तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। उदयपुर, भनौता और चनेड़ पंचायतों के गांवों में इन दिनों मटर की बिजाई का कार्य जोर पकड़ रहा है। किसान खेतों की तैयारी कर बीज लगाने में जुटे हैं।
सर्दियों में होने वाली इस फसल से उन्हें अच्छी पैदावार और बेहतर आमदनी की आस है। सुबह से ही किसान परिवार के साथ खेतों में कृषि कार्य करते नजर आ रहे हैं।
किसान रमेश कुमार, सुधीर कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, प्यार सिंह और जर्म सिंह ने बताया कि वे कृषि विभाग के उपकेंद्रों से बीज लेकर बिजाई कर रहे हैं। फसल की पैदावार मौसम, बीज की गुणवत्ता और समय पर देखभाल पर निर्भर करती है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मटर की बिजाई का उपयुक्त समय है। किसान विभाग के उपकेंद्रों से बीज लेकर खेत तैयार करें और समय पर बिजाई शुरू कर दें। संवाद