{"_id":"61670dc7ea45611d4d62e481","slug":"two-boys-died-in-accident-chamba-news-sml3871255149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। ढकोग-बन्नी मार्ग पर मांधा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार (24) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव सिलपीडी डाकघर तुंदाह तहसील भरमौर और दिलावर (22) पुत्र मदन कुमार निवासी गांव बनाड़ डाकघर तुंदाह तहसील भरमौर के रूप में हुई है। बाइक को नरेंद्र कुमार चला रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बुलेट बाइक नंबर एचपी 46-2562 पर सवार होकर ढकोग-बन्नी मार्ग पर जा रहे थे। मांधा के पास अचानक चालक का बाइक से नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सड़क से नीचे करीब अस्सी मीटर खाई में जा गिरी। बाइक को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। इससे पहले लोग युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा पाते, गहरी चोट के चलते उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस शवों को लेकर वापस नहीं लौटी थी। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।