{"_id":"6ad107ff6703c2260e0e5a09","slug":"a-white-wall-of-snow-at-sach-pass-road-connectivity-between-pangi-and-chamba-severed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200047-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साच पास पर बर्फ की सफेद दीवार, पांगी का चंबा से सड़क संपर्क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साच पास पर बर्फ की सफेद दीवार, पांगी का चंबा से सड़क संपर्क ठप
Thu, 15 Oct 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
पांगी में बर्फबारी के बीच खड़ा बैल। संवाद
सीजन की पहली भारी बर्फबारी से एक फीट तक जमी बर्फ, सुराल में तीन इंच हिमपात के बीच दिखे दो हिम तेंदुए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पांगी घाटी में मौसम की पहली भारी बर्फबारी ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। साच पास पर करीब एक फीट बर्फ जमने से बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग बंद हो गया है।
इससे पांगी घाटी का चंबा मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। सुराल क्षेत्र में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। इसी दौरान बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच दो हिम तेंदुए भी दिखाई दिए।
देर रात से शुरू हुए हिमपात ने पांगी, भरमौर, चुराह और सलूणी की ऊंची चोटियों को सफेद चादर से ढक दिया है। चंबा-किलाड़ वाया साच जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से घाटी आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में खड़ी मक्की के साथ काटकर रखी फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। पशुओं के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करने को जुटाया गया घास भी बारिश से भीग रहा है। इससे किसानों को फसल और चारे को सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है।
--
बर्फ के बीच दिखे दो हिम तेंदुए
पांगी घाटी के सुराल क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान दो हिम तेंदुए नजर आए। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश ने जिले में मौसम का मिजाज बदल दिया है।