फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   427 students in Chamba took an exam for free NEET-JEE coaching

Chamba News: नीट-जेईई की मुफ्त कोचिंग के लिए चंबा में 427 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Thu, 15 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
427 students in Chamba took an exam for free NEET-JEE coaching
नीट-जेईई कोचिंग के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। जागरूक पाठक।
स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत 12 केंद्रों पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

चयनित मेधावियों को अवंति फैलोज संस्था देगी ऑनलाइन कोचिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए जिले में स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत परीक्षा आयोजित की गई।
15 अक्तूबर को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में करीब 427 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। इसमें चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक (गुणवत्ता) एवं समग्र शिक्षा की जिला परियोजना अधिकारी उपमा शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके तहत उन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया, जिन्होंने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और जमा दो में विज्ञान संकाय चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अवंति फैलोज संस्था के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को नीट और जेईई की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिलेगा और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तैयारी में मदद मिलेगी।

जिला समन्वयक विजय जरयाल ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में खंड स्तर पर 12 केंद्र स्थापित किए गए थे। विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed