{"_id":"6ad109cf4d2af29f560f150b","slug":"gift-of-regularization-for-74-jbt-teachers-in-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199977-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के 74 जेबीटी को नियमितीकरण का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के 74 जेबीटी को नियमितीकरण का तोहफा
Thu, 15 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 74 जेबीटी अध्यापकों को नियमितीकरण की सौगात मिली है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले इन अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को इससे राहत मिली है। नियमितीकरण के बाद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनकी सेवा संबंधी स्थिति में बदलाव आएगा।
जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे ये जेबीटी अध्यापक बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विभाग ने निर्धारित पात्रता और सेवा अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल किया है। इसके लिए पहले संबंधित शिक्षकों का विवरण मांगा गया था। विवरण प्राप्त होने के बाद विभाग ने आवश्यक सत्यापन किया और इसके बाद नियमितीकरण के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इन 74 शिक्षकों ने 30 सितंबर 2026 को अनुबंध सेवाकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद विभाग ने उनकी पात्रता के आधार पर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन साल का सेवाकाल पूरा करने पर नियमित करने संबंधी अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में नियमितीकरण के लिए निर्धारित सेवाकाल तीन साल से घटाकर दो साल करने की अधिसूचना जारी की गई। इसके तहत दो साल की अवधि पूरी करने वाले पात्र अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि दो साल की निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने वाले अनुबंध जेबीटी अध्यापकों को नियमित किया गया है। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
--