{"_id":"6a99ac9ea6f2d540df0341bf","slug":"training-provided-to-lab-technicians-and-health-officials-chamba-news-c-88-1-cmb1003-195427-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म (आईएचआईपी) और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें लैब टेक्नीशियन और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को बीमारी की निगरानी और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने की।
डॉ. भारद्वाज ने प्रतिभागियों को आईएचआईपी और आईडीएसपी की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों की निगरानी करना है, ताकि बीमारी फैलने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
उन्होंने कहा कि बीमारी से संबंधित सूचनाओं और जांच रिपोर्टों को समय पर आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी है। सही और समयबद्ध रिपोर्टिंग से बीमारी के संभावित प्रकोप की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उसे नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
सीएमओ ने प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन निर्धारित समय पर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने और संबंधित सूचनाएं समय पर जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी भी मौजूद रहे।