फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training program will be held on 12th and 13th : Dr. Dhiman

12 और 13 अक्टूबर को आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम - सहायक निर्वाचन अधिकारी

Sun, 10 Oct 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Training program will be held on 12th and 13th : Dr. Dhiman
भरमौर (चंबा)। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 और 13 अक्तूबर को रखा गया है। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट,मतदान प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत और व्यवहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों की ओर से प्रदान की जाएगी। कोरोना संक्रमण से एहतियातन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी मतदान अधिकारियों को वैक्सीन की दूसरी डोज का प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन

जिन अधिकारियों की दूसरी वैक्सीन डोज की अवधि प्रशिक्षण सत्र के दौरान तय होगी, उनका इस दौरान टीकाकरण भी किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे पोलिंग और काउंटिंग एजेंट की वैक्सीन के प्रथम या द्वितीय डोज का प्रमाण पत्र और 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों से कोरोना एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने स्वास्थ्य नोडल अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी से समस्त मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने की व्यापक रणनीति समयबद्ध सीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed