फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic Comes to a Standstill for Two Hours Following Truck-Car Collision

Chamba News: ट्रक और कार की टक्कर के बाद दो घंटे तक थमे पहिये

Fri, 24 Apr 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic Comes to a Standstill for Two Hours Following Truck-Car Collision
चंबा- सलूणी मार्ग पर छतेऊ मोड़ के पास ट्रक और कार की टक्कर: जागरूक पाठक
चंबा-सलूणी मार्ग पर छतेऊ मोड़ के पास हुई घटना, मार्ग के दोनों ओर लगीं कतारें
विज्ञापन

यातायात ठप होने से यात्रियों के साथ मुंडन संस्कार करवाने आए लोग होते रहे परेशान
पुलिस ने पहुंचकर बहाल करवाया यातायात, पुलिस में दर्ज नहीं हो पाई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-सलूणी मार्ग पर छतेऊ मोड़ के पास वीरवार देर रात को ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इससे करीब दो घंटे तक लंबा जाम लग गया।
हादसा रात लगभग आठ बजे हुआ। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। कई यात्री और बच्चों का मुंडन करवाकर घर लौट रहे लोग भी जाम में फंस गए। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सलूणी चौकी प्रभारी यशपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाने का प्रयास किया और करीब दस बजे तक मार्ग से जाम हटवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोनों वाहन चालकों की आपसी सहमति के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। यह जानकारी डीएसपी रंजन शर्मा ने दी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed