फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Historic Chhari Yatra sets out for the Manimahesh Dal holy dip.

Chamba News: मणिमहेश डल न्हौण के लिए निकली ऐतिहासिक छड़ी यात्रा

Mon, 14 Sep 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Historic Chhari Yatra sets out for the Manimahesh Dal holy dip.
चंबा। सदियों पुरानी ऐतिहासिक मणिमहेश डल न्हौण की छड़ी यात्रा धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ शुरू हो गई है। 19 सितंबर को पवित्र डल न्हौण होगा।
विज्ञापन

कुटिया सिद्ध बाबा चरपट नाथ की ओर से आयोजित यात्रा में मणिमहेश मंदिर का झंडा, पवित्र चिह्न और छड़ी लेकर श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ 14 सितंबर को कुटिया से राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी के लिए प्रस्थान के साथ हुआ। इसके बाद छड़ी भरमौर के लिए रवाना होगी। इस दौरान लखना माई मंदिर और जोग जात्र की परंपरा निभाई जाएगी।

16 सितंबर को यात्रा हड़सर के लिए रवाना होगी। 17 सितंबर को धन्छौ होते हुए भैंरों घाटी (शिव परोल) पहुंचकर विश्राम किया जाएगा। 18 सितंबर को सुबह चार बजे पवित्र डल के लिए प्रस्थान होगा। 19 सितंबर को दोपहर शिव चेलों की ओर से डल तोड़ने की धार्मिक परंपरा निभाई जाएगी। राधाष्टमी पर्व पर सुबह चार बजे पवित्र स्नान के बाद शाम को वापसी शुरू होगी। कुटिया चंबा की वापसी नवरात्रों में होगी। धार्मिक मान्यता है कि पवित्र डल में स्नान करने से चौरासी लाख योनियों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed