{"_id":"6aa82637e41156e07c098174","slug":"chamba-gets-23-doctors-the-scramble-for-medical-treatment-will-end-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196589-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा को मिले 23 डॉक्टर, दूर होगी इलाज की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा को मिले 23 डॉक्टर, दूर होगी इलाज की दौड़
Mon, 14 Sep 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज समेत किहार, किलाड़, तीसा, भरमौर और डलहौजी अस्पतालों में हुई तैनाती
एनेस्थीसिया और सर्जरी के डॉक्टर मिलने से स्थानीय स्तर पर ऑपरेशन की सुविधा मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार ने 118 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें आकांक्षी जिले को 23 डॉक्टर मिले हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा समेत जिले के विभिन्न नागरिक अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
खासकर एनेस्थीसिया और सर्जरी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती से दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ऑपरेशन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। इससे पांगी, भरमौर और तीसा से उपचार के लिए चंबा पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के मेडिसिन विभाग में डॉ. अंकित शर्मा और डॉ. शुभम शर्मा की बतौर एमडी तैनाती के आदेश हुए हैं। सर्जरी विभाग में डॉ. नितेश कुमार और डॉ. सुनील शर्मा को मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल किहार में डॉ. मनीषा कुमारी को एनेस्थीसिया विभाग में तैनात किया गया है। नागरिक अस्पताल किलाड़ में डॉ. परवर्तिका को त्वचा रोग, डॉ. अक्षय कुमार को एनेस्थीसिया, डॉ. गबारू राजू को बाल रोग और डॉ. मयूर को नेत्र रोग विभाग में तैनाती मिली है। नागरिक अस्पताल तीसा में डॉ. नितिका शर्मा को त्वचा रोग और डॉ. रंदीप सिंह को बाल रोग विभाग में नियुक्त किया गया है।
नागरिक अस्पताल भरमौर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार को एनेस्थीसिया और डॉ. प्रियंका शर्मा को सर्जरी विभाग में तैनात किया गया है। वहीं, डलहौजी अस्पताल में डॉ. अंशु गुप्ता को त्वचा रोग विभाग में मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनके पदभार संभालने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
--
कहां, कितने डॉक्टर मिले
मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉ. शामिली ठाकुर एमओ फार्मोकोलॉजी, डॉ. अंजना एमओ फिजियोलॉजी, डॉ.सुनील शर्मा एमओ सर्जरी, डॉ. नितेश कुमार एमओ सर्जरी, डॉ. शुभम शर्मा एमओ मेडिसन, डॉ. अंकित शर्मा एमओ मेडिसन, डॉ. अंशुल बलगन एमओ पल्मनरी मेडिसन और हार्दिक महाजन मेडिकल ऑफिसर बाल रोग विभाग में तैनात हुए हैं। इनके अलावा नागरिक अस्पताल भरमौर में डॉ. रविश ठाकुर एमओ बाल रोग विभाग, डॉ. धर्मेंद्र कुमार एमओ एनीस्थीसिया, डॉ. शशि पाल एमओ ऑर्थो, डॉ. प्रियंका शर्मा एमओ सर्जरी और डॉ. मनीष कुमार को मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात किया है। नागरिक अस्पताल किलाड़ में डॉ. मयूर एमओ नेत्र विभाग, डॉ. मनवीर मेडिसन, डॉ. गोबुरू राजू एमओ बाल रोग, डॉ. प्रवर्तिका एमओ त्वचा रोग विभाग और डॉ. अक्षय कुमार को एमओ एनीस्थीसिया के रूप में तैनात किया है। नागरिक अस्पताल किहार में डॉ. मनीषा कुमारी को एनीस्थीसिया। नागरिक अस्पताल तीसा में डॉ. नितिका शर्मा को त्वचा रोग विभाग, डॉ. रंदीप सिंह को बाल रोग विभाग में तैनात किया गया है।