{"_id":"6aa82792012c6dea190b49be","slug":"traffic-jam-on-bharmour-highway-adds-to-the-woes-of-manimahesh-pilgrims-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196669-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर हाईवे पर जाम से बढ़ी मणिमहेश यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर हाईवे पर जाम से बढ़ी मणिमहेश यात्रियों की परेशानी
Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भरमौर हेलिपैड पर बैठे श्रद्धालू।संवाद
चंबा। भरमौर हाईवे पर चूड़ी में ट्रैफिक जाम के कारण मणिमहेश जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार को दोपहर के समय अचानक वहां जाम लग गया।
इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहन और अन्य बड़े वाहन वहां फंसे रहे। यात्रियों में सुरेंद्र कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, योगराज, केवल, सुनील कुमार और अजय ने बताया कि प्रशासन को हर साल पता होता है कि यात्रा के दौरान हजारों वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर होती है। इसलिए उन्हें ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। लेकिन, हर बार श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि चूड़ी में यातायात पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए। संवाद
--