फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist city Dalhousie hit by cold

Chamba News: ठंड की चपेट में आई पर्यटन नगरी डलहौजी

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tourist city Dalhousie hit by cold
डलहौजी (चंबा)। बारिश के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी फिर से ठंड की चपेट में आ गई है। ठंड बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में भी कमी आ गई है। मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में यदि डलहौजी में बर्फबारी होती है तो एक बार फिर पर्यटन नगरी पर्यटकों से गुलजार हो सकती है। मैदानी इलाकों के पर्यटक बर्फ में अठखेलियां करने के लिए डलहौजी का रुख करते हैं। जबसे डलहौजी में बर्फ पिघली है, तबसे पर्यटकों की आमद में कमी शुरू हो गई है। ऐसे में होटल सहित अन्य पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी होने की उम्मीद से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की आस जगी है। डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हर प्रीत मोनू ने बताया कि डलहौजी में बारिश की वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच पर्यटक और स्थानीय लोग घरों व होटलों से बाहर नहीं निकल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed