फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist

खज्जियार में पर्यटकों की बहार, कारोबारी चहके

Sun, 27 Dec 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Tourist
खज्जियार में घूमते पर्यटक। - फोटो : Chamba
खज्जियार(चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार रविवार को पर्यटकों के गुलजार हो गया। कोरोना महामारी के बावजूद खज्जियार में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। रविवार को खज्जियार पहुंचे पर्यटकों ने हरे भरे पेड़ों से घिरी वादियों को निहारने का आनंद लिया। पिछले करीब दो सप्ताह से वीकेंड पर पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। इससे कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि नए साल के आगमन को लेकर पर्यटन स्थल खज्जियार में स्थित निजी व सरकारी करीब बीस होटलों में बुकिंग पूरी हो गई है। होटल पैक हो गए है। होटल मालिकों ने भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तमाम तैयारियां की हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण जश्न नहीं होगा लेकिन होटलों में सीमित पर्यटकों के बीच कुछ कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। वहीं, रविवार को खज्जियार पहुंचे पर्यटकों को पुलिस ने मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग नियम की पालना करने बारे भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed