फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tipper overturned on Sihunta-Chuwadi road, big vehicles ran after six and a half hours

Chamba News: सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर पलटा टिपर, साढ़े छह घंटे बाद दौड़े बड़े वाहन

Wed, 28 Feb 2024 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Feb 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Tipper overturned on Sihunta-Chuwadi road, big vehicles ran after six and a half hours
चंबा में सिहुंता के कामला के पास सड़क पर पलटा ट्रक और स्कूली बच्चो को लेकर जाते परिजन।संवाद
सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर पलटा टिपर, साढ़े छह घंटे बाद दौड़े बड़े वाहन
विज्ञापन

सुबह सात बजे हादसा, स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाकर छोटे वाहनों के लिए नौ बजे खुलवाया मार्ग
सड़क के दोनों ओर लगी रहीं कतारें, स्कूली विद्यार्थियों सहित नौकरीपेशा लोग भी देर से पहुंचे दफ्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर कामला के पास रेत से भरा टिपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। सड़क पर टिपर पलटने से सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर स्कूल, एचआरटीसी बसों और मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। छोटे वाहन भी जाम में फंस गए। करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात ठप रहा। सुबह 9:00 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुलने के बाद विद्यार्थी, नौकरीपेशा और अन्य लोग अपने काम के लिए जा पाए। स्थानीय लोगों की जेसीबी के जरिये टिपर को सड़क के किनारे कर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। साढ़े छह घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे क्रेन से टिपर को सड़क से हटाकर बड़े वाहनों के लिए मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करवाया जा सका।
बुधवार सुबह कामला पंचायत के समीप टिपर चालक वाहन को खाली करवा रहा था। अचानक टिपर अंनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। सड़क पर टिपर पलटने से मार्ग पर जाम लग गया। मार्ग पर स्कूल, एचआरटीसी और निजी बसों समेत मालवाहक वाहन भी फंस गए। सड़क के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। बच्चे देरी से स्कूल पहुंचे। स्थानीय लोगाें ने सवारियों की बढ़ती दुश्वारियों को देखते हुए जेसीबी मौके पर भेजी। जेसीबी के जरिये टिपर को सड़क किनारे किया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। वहीं, दोपहर के समय क्रेन के जरिये टिपर को हटाया गया।
विज्ञापन

--
ग्राम पंचायत कामला के उपप्रधान लक्ष्मण ने कहा कि कामला के पास अनियंत्रित होकर टिपर सड़क के बीच पलट गया था। कहा कि साढ़े छह घंटे के बाद क्रेन के जरिये टिपर को यहां से हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed