फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three youths who went on Lamdal Yatra got trapped in Tara drain, Pradhan saved their lives

Chamba News: लमडल यात्रा पर निकले तीन युवक तारा नाले में फंसे, प्रधान ने बचाई जान

Wed, 12 Jul 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three youths who went on Lamdal Yatra got trapped in Tara drain, Pradhan saved their lives
चंबा के तारा नाले में फंसे युलकों को निकालने के लिए अस्थायी रास्ता बनाते ग्रामीण।संवाद
चंबा। लमडल यात्रा पर निकले तीन युवकों के लिए महिला पंचायत प्रधान उस समय फरिश्ता साबित हुई जब प्रधान ने युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही स्वयं मौके पर जाकर उन्हें बचाने का बीड़ा उठा लिया। महिला गांव के लोगों को साथ लेकर युवकों को ढूंढने निकल पड़ी। तारा नाला के पास तीनों युवक उन्हें मिल गए जो नाले का पानी बढ़ने की वजह से वहां फंसे हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने नाला पार करवाने के लिए वहां पहले अस्थायी पुली का निर्माण किया। इसके लिए जंगल में जाकर गिरे हुए पेड़ों को नाले तक लाया गया। इसके बाद इनको नाले के आरपार रखा गया तब जाकर युवाओं को दूसरी तरफ पहुंचाया गया। ग्राम पंचायत सुनारा की प्रधान अंजू बाला ने बताया कि लुड्डू पंचायत के तीन युवक सचिन, कुशल और पंकज शुक्रवार को लमडल यात्रा के लिए निकलते थे लेकिन भारी बारिश के चलते वे वहां फंस गए। इसकी जानकारी पाकर उन्होंने सोमवार को ग्रामीणों को साथ लेकर युवकों को ढूंढने का निर्णय लिया। सुनारा से एक दिन का पैदल रास्ता तय करके वह तारा नाले के पास पहुंचे जहां पर तीनों लड़के मायूस बैठे थे। जैसे ही लड़कों ने उन्हें देखा तो उनकी जान में जान आ गई क्योंकि जहां पर लड़के फंसे हुए थे उसके आसपास कोई भी रिहायशी बस्ती नहीं है। चारों तरफ वीरान जंगल है। जहां पर जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है। इसके बाद उन्होंने युवकों को वहां से सुरक्षित निकाला और वापस सुनारा पहुंचाया जहां से उन्हें उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed