फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three tree illigal cuting case in chamba

दाडरा वन बीट में वन काटुओं ने देवदार व तोस के पेडों पर चलाई कुल्हाड़ी

Mon, 06 Apr 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
three tree illigal cuting case in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। दाडरा वन बीट में लॉक डाउन के दौरान वन काटुओं ने दो देवदार और एक तोश के पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी है। इसको लेकर जंगल में जांच करने गई वन विभाग की टीम ने चार दिनों तक जंगल और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने 59 देवदार के स्लीपर बरामद कर लिए हैं। यह स्लीपर वन काटुओं ने झाड़ियों में छिपाए थे।
जानकारी के अनुसार जंगल में अवैध कटान को वन विभाग को शिकायत मिली थी। इस आधार पर चार दिन पहले बीओ अब्दुल हमीद की अगुवाई में 12 सदस्यों वाली वन रक्षकों की टीम जांच के लिए दाडरा बीट के जंगलों में गई थी। दो दिनों के सर्च ऑपरेशन में टीम ने 19 स्लीपर बरामद किए थे। जबकि चार दिनों तक चलाए अभियान में टीम ने 59 देवदार के स्लीपर बरामद कर लिए।
विज्ञापन

इन सभी स्लीपरों को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके साथ ही वन काटुओं को पकड़ने के लिए विभागीय टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है। सोमवार शाम के समय चार दिन के बाद सर्च ऑपरेशन पर गई टीम जिला मुख्यालय पहुंची। मंगलवार को वन विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय टीम के अनुसार जंगल में देवदार के पेड़ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने ही काटे हैं। क्योंकि लॉक डाउन के चलते जब सभी लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसका फायदा उठाकर वन काटुओं ने जंगल में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। मगर विभाग ने समय रहते देवदार की लकड़ी को बरामद कर लिया है।

बीओ अब्दुल हमीद ने बताया कि चार दिनों तक जंगल में छानबीन करने के बाद तीन ताजा पेड़ कटे होने की सूचना मिली है। इसमें पेड़ देवदार और एक तोस के हैं। विभाग ने झाड़ियों में छिपाकर रखे 59 देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं। जल्द ही वनकाटु गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed