फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three person corona positive

तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित, पांच लोग हुए स्वस्थ

Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
three person corona positive
three person corona positive
चंबा। जिले में वीरवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं पांच लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं लेकिन, लोगों को सरकार और प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना होगा। बताया कि वीरवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 413 सैंपलों में से 411 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 105 सैंपलों में से 101 सैंपल निगेटिव, तीन रिजेक्ट हुए और एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित महिलाएं बैरागढ़, हरदासपुरा और भडियांकोठी से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 13,605 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,416 लोग स्वस्थ हुए हैं तो 28 लोग कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण को हल्के में लेने वाले 159 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed