{"_id":"69234060e5b6ac4bf90401ad","slug":"there-will-be-a-tablet-on-every-table-in-the-library-telling-you-which-book-is-found-in-which-shelf-chamba-news-c-88-1-cmb1003-167348-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाइब्रेरी के हर टेबल पर होगा टैबलेट, बताएगा किस अलमारी में मिलेगी कौन सी किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाइब्रेरी के हर टेबल पर होगा टैबलेट, बताएगा किस अलमारी में मिलेगी कौन सी किताब
Sun, 23 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज।संवाद
चंबा। चंबा कॉलेज की डिजिटल लाइब्रेरी अब और हाईटेक होगी। लाइब्रेरी के हर टेबल पर टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें इंटरनेट से विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधी सामग्री तो मिलेगी ही साथ ही किताबें ढूंढने के लिए हर अलमारी नहीं खोलनी पड़ेगी। टैब पर एक क्लिक से पता चल जाएगा कि कौन सी पुस्तक किस अलमारी में है।
डिजिटल लाइब्रेरी में ऐसा सिस्टम कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम पर और टैबलेट की खरीद पर एक करोड़ रुपये खर्च आएगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद विद्यार्थियों को आधुनिक युग में बेहतर सुविधा प्रदान करना है। साथ ही किताबें ढूंढने के बजाय विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई कर सकें, इसलिए यह योजना तैयार की गई है।
यह सुविधा कैटलॉग सिस्टम के जरिये विद्यार्थियों को मिलेगी। कॉलेज प्रबंधन को डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों से मिले है। कॉलेज के पास अपना फंड भी है। इसी के तहत चंबा कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधा बढ़ाने में जुटा है, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान कोई दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
चंबा कॉलेज की डिजिटल लाइब्रेरी में 60 टैबलेट स्थापित किए जाएंगे। कैटलॉग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। इससे बच्चों को किताबें ढूंढने में आसानी होगी। यह सुविधा बच्चों को डिजिटल इन्सेंटिव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन उपलब्ध करवा रहा है। डॉ. मदन गुलेरिया, प्राचार्य, चंबा कॉलेज