फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no parapet at most places on the sensitive route from Chauhada to Bhalei.

Chamba News: चौहड़ा से भलेई संवेदनशील मार्ग पर अधिकांश जगह नहीं पैरापिट

Sat, 30 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
There is no parapet at most places on the sensitive route from Chauhada to Bhalei.
साइट स्टोरी
विज्ञापन

------------
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। चौहड़ा से भलेई मार्ग एक बेहद संवेदनशील मार्ग है। मार्ग पर अधिकांश जगहों पर पैरापिट का नामोनिशान नहीं है। इस कारण हर बार हादसे होने के बाद ही लीपापोती के लिए आश्वासन देकर ही पल्लू झाड़ लिया जाता है।
शनिवार को एक ताजा उदाहरण देखने को मिला। मार्ग पर पिकअप वाहन जलाशय में गिरने की सूचना है। जिस स्थान से मालवाहक वाहन जलाश्मेय गिराए वहां पैरापिट तक नहीं हैं। ऐसे में यहां सवाल उठना लाजिमी है कि काश पैरापिट होते तो हादसा होने से रोका जा सकता था। साथ ही पीड़ित परिवार के जिगर का टुकड़ा उनके साथ होता।
विज्ञापन

चौहड़ा से भलेई मार्ग से होकर रोजाना सलूणी, किहार, लंगेरा, तीसा समेत आस-पास के इलाकों से दर्जनों के हिसाब से माल वाहक और अन्य वाहन चालक गुजरते हैं। हैरानी की बात है कि उक्त स्थान पर अधिकांश जगह पर पैरापिट नहीं हैं। मार्ग पर बीते वर्षों में कई छोटे-बड़े हादसे हुए हैं। साल मई 2016 में धाई नाला के पास एक भीषण बस हादसा हुआ था। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और 28 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद लचोड़ी कार हादसा जनवरी 2022 भलेई मंदिर मार्ग पर लचोड़ी के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें 3 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भी कई छोटे-वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके इसकी सुध न लेना चिंता का विषय है। उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि मार्ग पर पैरापिट लगाने को लेकर एनएचपीसी प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed