{"_id":"66ed9e80df4aaaf30808b46b","slug":"there-is-no-mechanic-to-repair-buses-in-the-base-built-worth-crores-chamba-news-c-88-1-cmb1002-133536-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करोड़ों से बने अड्डे में बसों की मरम्मत के लिए मेकेनिक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करोड़ों से बने अड्डे में बसों की मरम्मत के लिए मेकेनिक नहीं
Fri, 20 Sep 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए भंजराड़ू बस अड्डे में बसों की मरम्मत करने के लिए कोई मेकेनिक नहीं है। बसें खराब होने पर चंबा बस अड्डे से मेकेनिक भेजने पड़ते हैं।
बीते माह की भंजराड़ू बस अड्डे का उद्घाटन हुआ है। इसे बने काफी समय बीत गया है। इसी बस स्टैंड से बाहरी जिलों के लिए बसें जाती हैं। इनकी मरम्मत करने के लिए कोई मेकेनिक नहीं है। कहने को तो यह काफी बड़ा बस अड्डा है, लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। रूट पर अगर बस खराब हो जाए तो उसकी मरम्मत के लिए कोई मेकेनिक नहीं होता है, बल्कि सवारियों को निजी वाहनों में आगे का सफर करना पड़ता है।
संजीव कुमार, महेंद्र कुमार, लौकी नंद, हेम राज, तिलक राज और सुरेश कुमार ने कहा कि भंजराड़ू बस अड्डे से बाहरी जिलों के बसें जाती हैं। उनकी मरम्मत के लिए मेकेनिक नहीं है। बस की मरम्मत के लिए कलपुर्जे भी नहीं हैं। बस खराब होने पर दूसरी जगह से बसों की मरम्मत के लिए मेकेनिक बुलाए जाते हैं। तब तक सवारियां पैदल या जुगाड़ के सहारे गंत्वय तक पहुंच जाती हैं। लोगों ने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि भंजराड़ू बस अड्डे में मेकेनिकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
--