फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no English lecturer in Saluni College, students' studies are getting affected

Chamba News: सलूणी कॉलेज में अंग्रेजी का प्रवक्ता नहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Thu, 11 Sep 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
There is no English lecturer in Saluni College, students' studies are getting affected
महाविद्यालय सलूणी की समस्याओं को लेकर डीसी चंबा को ज्ञापन सौंपते पीटीए अध्यक्ष सहित विद्यार्थी:
सलूणी (चंबा)। सलूणी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता की नियुक्ति और अन्य समस्याओं को लेकर अभिभावकों और छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल से मिला और ज्ञापन सौंपा। पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता लंबे समय से नियुक्त नहीं किया है। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर हो रहा है। वहीं, कॉलेज परिसर में चहारदीवारी न होने के कारण मवेशी परिसर में घुस रहे हैं। बारिश में भूस्खलन के कारण महाविद्यालय की जमीन धंस गई है, जिससे न केवल कॉलेज को बल्कि पास के एक पनिहार (पानी के स्रोत) को भी खतरा पैदा हो गया है। मलबा हटाने का कार्य कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने स्वयं किया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा दीवार का काम अधूरा छोड़ दिया है। कॉलेज के पीछे जल निकासी की भी आवश्यकता है। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने मल्टीपर्पज हॉल की मांग उठाई। साथ ही पानी की टंकियां और खस्ताहाल सड़क का मामला भी उठाया। उन्होंने आग्रह किया कि जल्द इस समस्याओं को हल किया जाए। इस मौके पर पीयूष कुमार, अभास, सुमित, तुषार कपूर, कृष और अंशुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed