फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The woman injured in the Madhuvad car accident died in Tanda

Chamba News: मधुवाड़ कार हादसे में घायल महिला ने टांडा में तोड़ा दम

Tue, 22 Jul 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the Madhuvad car accident died in Tanda
चंबा। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर मधुवाड़ के समीप शुक्रवार को हुए आल्टो कार हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ललिता (36) पत्नी हेमराज ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंच पाया था। मंगलवार को महिला का अंतिम संस्कार होगा। बीते शुक्रवार को हेमराज और ललिता दवाई लेने के लिए चंबा गए थे। रात करीब 9:30 बजे उनकी कार मधुवाड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 700 मीटर नीचे बैरा नाले में जा गिरी। हादसे में दंपती चोटिल हो गया। घायलावस्था में दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया। संतैवा चिल्ली पंचायत प्रधान कुतुबदीन ने बताया कि हादसे में चोटिल महिला का रविवार रात देहांत हो गया है। शव टांडा से गांव लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed