फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The winning participant of the marathon will get Rs 11 thousand

Chamba News: मैराथन के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे 11 हजार रुपये

Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
The winning participant of the marathon will get Rs 11 thousand
चंबा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्तूबर को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए मैराथन करवाई जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी एडीएम अमित मेहरा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने वाली बालिकाओं का पंजीकरण सुबह 6:00 बजे राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर में होगा। मैराथन सुबह 7:00 बजे सुल्तानपुर कॉलेज से शुरू होगी। यह बालू, टीवी बोर्ड, हरदासपुरा होकर मिलेनियम गेट तक होगी।


उन्होंने कहा कि मैराथन के पश्चात बचत भवन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 8 हजार और तृतीय रहे प्रतिभागी को 6 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम दस स्थान हासिल करने वाली जिले की मेधावी बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed