फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The team that came to remove encroachment kept waiting for NAP officers

Chamba News: नप के अफसरों का इंतजार करती रही अतिक्रमण हटाने आई टीम

Fri, 18 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
The team that came to remove encroachment kept waiting for NAP officers
चंबा चौगान नंबर दो में नगर परिषद अ​धिकारियों के इंतजार में बैठे नगर प​षिद कर्मचारी।संवाद
चंबा। शहर स्थित चौगान नंबर दो में अतिक्रमण हटाने के लिए आई क्यूआरटी, पुलिस चौकी के कर्मचारियों सहित नगर परिषद के कर्मचारी अधिकारियों का इंतजार करते रहे। नगर परिषद चंबा का कोई अधिकारी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

ऐसे में अन्य विभागों की टीम महज इंतजार ही करती रही। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद टीम वापस हो गई। दरअसल, चौगान नंबर दो में करवाचौथ के लिए बाजार सजाया गया है। इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। बहरहाल, प्रशासन के आदेशों के बाद नगर परिषद चंबा ने कार्रवाई की योजना बनाई, मगर कार्रवाई करने के लिए नगर परिषद चंबा के कार्यालय से कोई अधिकारी चौगान नंबर दो में नहीं पहुंचा। पुलिस की क्यूआरटी, पुलिस चौकी और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी के न आने से कार्रवाई नहीं हो पाई। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार ने कहा कि बाद में शहर में निरीक्षण किया गया था। दुकानदारों को हिदायत दी गई। कहा कि किसी कारणवश पहले वे मौके पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed