फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The speed of vehicles remained halted for 12 hours on Bharmour NH.

Chamba News: भरमौर एनएच पर 12 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles remained halted for 12 hours on Bharmour NH.
बत्ती दी हट्टी के पास बार-बार भूस्खलन होने से बाधित हो रहा है यातायात
विज्ञापन

एनएच बंद होने से दोनों ओर लगी रहीं वाहनों की कतारें, परेशान होते रहे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर 12 घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। बत्ती दी हट्टी के पास बार-बार भूस्खलन हो रहा है।
इस कारण एनएच को बहाल करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बुधवार देर रात को 12 बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वीरवार सुबह भी जैसे ही मशीनरी से एनएच की बहाली का कार्य शुरू किया गया तो पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन हो गया। यातायात बाधित होने के कारण चंबा से भरमौर के लिए निकली सरकारी और निजी बसों सहित दर्जनों अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। भरमौर से चंबा के लिए निकले वाहनों की भी लंबी कतार लग गई। दोपहर 1 बजे जैसे भूस्खलन थमते ही यातायात को सुचारू किया गया। एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन


वीरवार सुबह चंबा से भरमौर के लिए साढ़े बस बजे निकली निजी बस पौने तीन बजे भरमौर पहुंची। अन्य बसें इससे भी ज्यादा देरी से पहुंचीं। एनएच पर कुछ ऐसे स्पॉट बन गए हैं जहां बारिश होने पर भूस्खलन शुरू हो जाता है। जब तक बारिश का दौर चलता रहता है, तब तक एनएच पर सफर करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि, एनएच प्राधिकरण सड़क को तुरंत बहाल करवाने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। उधर, एनएचएआई के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed