फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The search is over... the file of suspicion has been opened, now Taufiq will cooperate in the investigation.

Chamba News: खोज खत्म... शक की फाइल खुली, अब जांच में सहयोग करेगा तौफीक

Thu, 04 Jun 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
The search is over... the file of suspicion has been opened, now Taufiq will cooperate in the investigation.
पुलिस ने जारी किया नोटिस, नए सिरे से खंगाली जा रहीं पूरे घटनाक्रम की परतें
विज्ञापन

चमेरा जलाशय में पिकअप वाहन गिरने के बाद लापता हो गया था वाहन चालक

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। चमेरा जलाशय में पिकअप गिरने और चालक के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के बाद जिस मामले ने कई दिनों तक अटकलों को हवा दी थी, वह अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।
लापता बताए जा रहे चालक तौफीक के अचानक सामने आने के बाद पुलिस ने उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की परतें अब नए सिरे से खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अधिकारी के बुलाने पर तौफीक को अनिवार्य रूप से जांच में शामिल होना होगा। उसने भी पुलिस जांच में सहयोग करने की सहमति जताई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुट गई है। दुर्घटना के बाद से लेकर उसके सामने आने तक की परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत सप्ताह चमेरा बांध के जलाशय में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। हादसे के बाद वाहन चालक तौफीक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। चालक के गायब होने से मामले ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया था। तौफीक की तलाश के लिए प्रशासन, पुलिस और एनएचपीसी के गोताखोरों ने जलाशय में कई दिनों तक खोज अभियान चलाया। जलाशय के विभिन्न हिस्सों में तलाशी लेने के बावजूद चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था जिससे मामले की रहस्यपूर्ण स्थिति और गहरी हो गई थी।

--
हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बुधवार देर शाम चालक तौफीक स्वयं बनीखेत पुलिस चौकी में उपस्थित हुआ। इसके बाद उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालक के सामने आने के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि दुर्घटना और उसके बाद की घटनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed