फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The mountain of garbage kept burning the whole day...breathing kept suffocating.

Chamba News: पूरा दिन धधकता रहा कूड़े का पहाड़... घुटती रहीं सांसें

Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The mountain of garbage kept burning the whole day...breathing kept suffocating.
कुरांह कूड़ा संयंत्र में भड़की आग से उठते जहरीले धुएं की बीच से मुंह ढककर मार्ग से गुजरते लोग।
चंबा। वीरवार को सुबह से लेकर शाम तक कूड़े का पहाड़ धधकता रहा। इससे लोगों की सांसें घुटती रहीं। ग्रामीणों की मानें तो कुरांह के आसपास के इलाकों में कुछ लोग टीबी, कैंसर और सांस जैसी बीमारी से पीड़ित हैं और इस कचरे के धुएं से और बीमारी लगने का डर हो रहा है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। इलाके में बसे लोग हवा की क्वालिटी को लेकर चिंतित हैं और राहत के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि अगर, कूड़े के पहाड़ को पहले ही हटा लेते तो इस तरह की घटना नहीं सामने आती। कुरांह के साथ मैहला, चढ़ी, गागला और बंदला आदि पंचायतों के कई गांव में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की परेशानी आती है, लेकिन नगर परिषद चंबा ने ऐसी घटनाओं पर गंभीरता नहीं दिखाई। जिस वजह से यह कूड़ा संयंत्र आसपास के गांव में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। साल 2013 में भी कूड़ा संयंत्र में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। उस दौरान भी भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि चारों ओर धुआं फैला है। इस कारण स्थानीय लोगों को मास्क पहनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




जब से कुरांह में डपिंग साइट बनाया है। तब से क्षेत्र में सांस और टीबी के ही मरीज निकल रहे हैं। पिछले कई साल से सांस की दिक्कतें हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण कूड़ा संयंत्र में पड़ा कचरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शेलम सिंह, ग्रामीण, कुरांह


10 साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सांस की बीमारी से जूझ रहा हूं। इस उठते धुएं से और परेशानी हो रही है। नगर परिषद और प्रशासन को इसको लेकर उचित कदम उठना चाहिए।




चरणों राम, ग्रामीण, कुरांह


कई साल पहले इस कूड़ा संयंत्र में काम करते पति की मौत हो गई थी। लेकिन, नगर परिषद की ओर से कोई सहायता नहीं की गई थी। इस धुएं से लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पहले ही इलाके में लगभग 10 से अधिक सांस के मरीज है।



लांबी देवी, ग्रामीण, कुरांह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed